रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

पूज्य गुरुदेव श्री राजेन्द्रसुरिश्वरजी मा.सा. का जन्मदिवस एवम स्वर्गारोहण दिवस के पुनीत एवम मंगलकारी के अवसर पर श्रीमती लीलाबाई शांतिलाल भण्डारी परिवार द्वारा पूज्य गुरुदेव ‘की महापूजन प्रात: बेला में स्थानीय बावन जीनालय में समाज के समस्त श्रावक श्राविकाओ की उपस्थिति में उल्लासपूर्वक पढ़ाई गई पूजन राजेंद्र जयंत संगीत मंडल के निखिल भण्डारी, दीपक मुथा एवं लवेश वागरेचा द्वारा संगीतमय अष्ट प्रकारी महापुजन पढ़ाई गई पूजा में भण्डारी परिवार द्वारा 7 लक्की ड्रा खोले गए।

स्थानीय विधायक विक्रांत भूरिया भी अपने सहयोगीयों के साथ दर्शन वदन करने के लिए उपस्थित हुए। श्री संघ व्यवस्थापक मनोहरलाल भण्डारी द्वारा विधायक का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अशोक कटारिया, धर्मचन्द्र मेहता अनिल रुनवाल, रिकु रूनवाल, देवेंद्र सेठिया अक्षय लौढा, गोलू संघवी, शशांक संघवी, रमेश कटारिया, विजय कटारिया आदि समाजजन उपस्थित रहे।
