अच्छे रैंकिंग से अब खराब रैंकिंग में आने वाले अधिकारियों को दंडित किया जाएगा: डीएम | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अच्छे रैंकिंग से अब खराब रैंकिंग में आने वाले अधिकारियों को दंडित किया जाएगा: डीएम | New India Times

शाहजहांपुर के विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर फ्लैगशिप योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अच्छे रैंकिंग से अब खराब रैंकिंग में आने वाले अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।

सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने कहा है कि जो विभाग या योजनाएं ए व ए प्लस कैटेगरी में आ रही हैं अब उनकी रैंकिंग किसी भी हाल में गिरने ना पाए। प्रोजेक्ट अलंकार की खराब प्रगति को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से नाराज़गी व्यक्ति की है। लोक निर्माण विभाग की रैंकिंग ए प्लस से ए कैटिगरी में आने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की है।

कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग की रैंकिंग ए से सी कैटेगरी में पहुंचने पर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई, पीएम आवास योजना तथा मनरेगा की प्रगति संतोष जनक रही है, दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग की प्रगति संतोषजनक रही, मुख्य विकास अधिकारी ने इन्हें बकाया आवेदन तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए है।

चिकित्सा विभाग की ओवरऑल प्रगति ए प्लस रहने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके गौतम की सराहना की। पुलिस विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने 112 सेवा की कार्य प्रणाली में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने साइबर बुलिंग के मामलों की समीक्षा तथा निस्तारण के भी पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को हर हफ्ते अपने विभाग की समीक्षा बैठक करने के भी निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, जिला विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, सीएमओ डॉ आरके गौतम, डीएफओ प्रखर गुप्ता तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version