थाना प्रभारी गोदन द्वारा जुआ के दो अलग- अलग फड़ों पर दबिश देकर 7 हज़ार रुपये नगद जप्त कर 13 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

थाना प्रभारी गोदन द्वारा जुआ के दो अलग- अलग फड़ों पर दबिश देकर 7 हज़ार रुपये नगद जप्त कर 13 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार | New India Times

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रदीप शर्मा के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध कार्यों एंव समाजविरोधी कार्यों में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। श्रीमान् के उक्त निर्देशन में, अति.पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील शिवहरे, एंव एसडीओपी महोदय भांडेर श्री कर्णिक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में गोदन थाना प्रभारी उनि. अनफासुल हसन एंव गठित टीम द्वारा दिनांक.14.1.24 को 02 अलग- अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की कार्यवाही की है एवं जुआरियों से 7 हज़ार रुपये नगद, मोबाइल फोन जप्त किया है।

जिन जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई है। उनके नाम पता 1-धर्मेन्द्र उर्फ कल्ली पिता मेहरबान जाटव उम्र-32 साल, 2- अमन उर्फ नागा पिता ओमप्रकाश धाकड़ उम्र 20 साल, 3-अलबेल जाटव पिता हरदयाल जाटव उम्र 34 वर्ष, 4-दीपू पिता सुरेश धाकड़ उम्र 27 वर्ष, 5-गंगाराम पिता श्रीराम धाकड़, 6-भूरे पिता रमेश उर्फ हेड धाकड़ 7-पप्पू उर्फ शियाशरण जाटव पिता रज्जूलाल जाटव, 8-विनोद पिता मेहरबान जाटव उम्र 23 साल,9- रामप्रताप उर्फ बाघराज पिता देवसिंह जाटव उम्र 54 साल, 10-रामशरण उर्फ करी पिता प्रभूदयाल विश्वकर्मा उम्र 33 वर्ष, 11-राहुल पिता शिरोबन परिहार उम्र 27 वर्ष, 12-मुंशी उर्फ रमेश पिता मल्थू धाकड़ 13-घनश्याम उर्फ पाल पिता किशोरी धाकड़ सभी नि.ग्राम भिटारी सभी निवासी ग्राम भिटारी थाना गोदन जिला दतिया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोदन उनि.अनफासुल हसन, चौकी प्रभारी उडीना गजेन्द्र भार्गव, प्र.आर. हाकिम सिंह परिहार, प्र.आर.होशियार सिंह, आर.संतोष सेंगर, आर.रमाकांत, आर.अजय यादव, आर.मुनेन्द्र, आर.चालक लकी यादव, सैनिक, भगवानसिंह यादव, अलबेल सिंह, राजीव गोस्वामी, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version