गोला बजाज शुगर मिल से मज़दूर हुआ लापता | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

गोला बजाज शुगर मिल से मज़दूर हुआ लापता | New India Times

गोला बजाज शुगर मिल से युवक शिव कुमार मौर्य आयु करीब 26 वर्ष निवासी कोटखेरवा पोस्ट कोटवारा थाना हैदराबाद का निवासी है शिव कुमार रोज की तरह 12 जनवरी की रात्रि दो बजे से सुबह चार बजे तक ठेकेदार कौशल कुमार मुंशी सन्तराम व दो साथी शिव कुमार राज,रंजीत के साथ मिल के अंदर बने डोंगा पर मजदूरी करता था, जानकारी मिलने पर परिवारजनों ने मिल में ठेकेदार व मुंशी से पूंछतांछ कर जानकारी ली जिसमें बताया गया है कि युवक शिव कुमार मिल में काम करने आया था। जिसकी हाजिरी भी लगी है लेकिन वापसी की नहीं लगी।

गोला बजाज शुगर मिल से मज़दूर हुआ लापता | New India Times

अब जाहिर ये होता है कि शिव कुमार मिल में काम करने आया था तो फिर कहां लापता हुआ, परिवाजनों में भाई रामु ने मिल प्रशासन से बात भी की लेकिन कोई सन्तुष्ट जवाब नहीं मिला जिसको लेकर मौजूदा किसान नेताओं ने युवक के लापता की बात सुन कर वहीं पर धरना देने लगे जिसके चलते करीब साढ़े तीन घण्टे गन्ना तौल बन्द रही सूचना पा कर गोला थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह चौहान मौके पर पहुंच कर बारीकी से छानबीन शुरू की थाना प्रभारी उस जगह पर भी गए जिस जगह पर युवक शिव कुमार काम करता था संदिग्ध के रूप में तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह के एंगल से पूछताछ व जांचपड़ताल कर रहे हैं, थाना प्रभारी के द्वारा वार्तालाप कर किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस मौके पर थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह चौहान, कस्वा इंचार्ज सुनील सिंह, सिपाही राघवेंद्र राघव, मोहित, गौरव संग आदि हमराही मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version