कुत्तों के हमले में मासूम की मौत का मामला: कार्यवाही में किसी भी तरह से कोई बाधा डालेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी: कलेक्टर | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240113-WA0011.mp4
New India Times

कुत्तों के हमले में मासूम की मौत के मामले भोपाल जिला कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मीडिया को से बात करते हुए कहा कि यह संवेदनशील और दुखद मामला है। इस पर प्रशासन और पुलिस ने तत्काल ऐक्शन लिया है। हमने एफआईआर के निर्देश दिए हैं साथ ही हमने नियम अनुसार डॉग्स को पकड़ने का निर्देश भी दिया है। साथ ही पीड़ित परिवार को 50,000 रूपए की सहायता राशि दिलाई है और इसके अलावा भी राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त मदद मुहैया कराई जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो इसके लिए हम बड़े पैमाने पर अभियान चलाएंगे। यदि कार्यवाही में किसी भी तरह से कोई बाधा डालेगा उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version