पचास साल से दांतारामगढ़ विधानसभा पर चौधरी परिवार का कब्जा बरकरार | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

पचास साल से दांतारामगढ़ विधानसभा पर चौधरी परिवार का कब्जा बरकरार | New India Times

राजस्थान के कुछ राजनीतिक परिवार ऐसे हैं जिनका राजनीति में पचास सालो से अधिक समय से कब्जा चला आ रहा है। लेकिन एक ही सीट पर पचास साल से अधिक समय से राजनीतिक रुप से कब्जे वाला चौधरी नारायण सिंह का मात्र एक परिवार है जो एक ही दांतारामगढ़ विधानसभा से कब्जा बरकरार रख रखा है। 1972 में पहली दफी कांग्रेस की टिकट पर दांतारामगढ़ से विजयी चौधरी नारायण सिंह 1972-2013 तक के चुनाव स्वय कांग्रेस उम्मीदवार रहे फिर 2018 व 2023 में उनके पूत्र वीरेंद्र सिंह विधायक विजयी हुये हैं।

पंच-सरपंच व जिला प्रमुख से लेकर विधायक व राज्य सरकार में मंत्री के अलावा कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का सफर तय करने वाले चौधरी नारायण सिंह का राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण रोल एवं बेटे वीरेंद्र सिंह को विधायक बनाने में रहा है।

हालांकि 1977 व 1990 में थोड़े समय के लिये बनी जनता पार्टी व जनता दल सरकार के समय एवं 2008 के चुनाव मे चौधरी नारायण सिंह चुनाव हार गये थे। लेकिन इन्होंने अन्य नेताओं की तरह अपना क्षेत्र बदला नहीं। फिर अगला चुनाव भी यही से लड़े तो जनता ने फिर इनको विधायक बनाकर आशिर्वाद दिया।

कांग्रेस की राजनीति में चौधरी नारायण सिंह के उदय के बाद 1972-2013 तक कांग्रेस ने दांतारामगढ़ से चौधरी नारायण सिंह व उसके बाद 2018 व 2023 में उनके पूत्र वीरेन्द्र पर भरोसा जताते हुये उम्मीदवार बनाया है। वीरेन्द्र सिंह दोनों चुनाव जीतने से पहले बहुत कम उम्र में 2005 में प्रधान भी रहे हैं।

कुल मिलाकर यह है कि राजनीति में केवल सादगी-सच्चाई -कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनहित में हमेशा मतदाताओं के मध्य सरलता से उपलब्धता ही किसी राजनेता को एक ही विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में विजयी बनाने का काम क्षेत्र का मतदाता कर पाता है। वरना राजस्थान से अनेक दिग्गज नेताओं ने लम्बा सफर तो तय किया है। पर वो अपना विधानसभा क्षेत्र बदलते रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version