दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 5 वर्ष कारावास एवं अर्थदंड की सज़ा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 5 वर्ष कारावास एवं अर्थदंड की सज़ा | New India Times

प्रकरण क्रमांक एस सी 1/2022 में आरोपी सूरज पिता पिता उदय राम साहू उम्र 21 वर्ष निवासी कर मोहिनी बंदी थाना दमुआ जिला छिन्दवाड़ा को पीड़िता को बहला फुसला कर उसके माता-पिता की संरक्षता से उनकी सम्मति के बगैर भोपाल से उज्जैन, और उज्जैन से इंदौर ले जाकर एवं 12/12/2021 से 16/12/2021 तक मंडीदीप रायसेन के लाज में रखकर बलात्कार करने के आरोप में पाकसो की धारा 3/4 (2) में आजीवन कारावास एवं 2000 रुपए के जुर्माने से दंडित किया है एवं धारा 363 में 5 वर्ष के कारावास और 2000 रूपए के अर्थदंड से दंडित किया है एवं धारा 363 भादवि में 5 वर्ष के कारावास एवम 2000 का जुर्माना 366 ए भादवि के अपराध में 5 वर्ष का कारावास और 2000 रूपए के जुर्माना से दंडित किया है एवं अपराध में सहयोग करने के लिए आरोपी मोहित और आकाश को भादवि की धारा 363 में 5 वर्ष का कारावास 2000 रूपए जुर्माना एवं 366 ए में 5 वर्ष का कारावास और 2000 रूपये का जुर्माना से दंडित किया गया है। शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक/ शासकीय अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव के द्वारा की गई। प्रकृति की संपूर्ण विवेचना उप निरीक्षक अंजना मरावी द्वारा की गई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version