यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

दिनांक 27-12-2023 की रात्रि को अजीज पुरा गुमट बाडी में पड़ोसी के साथ मारपीट करने वाला इमरान खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार। जिसके कब्जे से पिस्टल बरामद की गई। धौलपुर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ धौलपुर देवेन्द्र सिह राजावत वृताधिकारी वृत बाडी महेन्द्र कुमार मीना के निकटतम सुपरवीजन लक्ष्मण सिह थानाधिकारी के नेतृत्व में वांछित आरोपी इमरान खान पुत्र महेन्द्र खॉ जाति तेली उम्र 23 साल निवासी अजीज पुरा गुमट थाना बाडी जिला धौलपुर को किया गिरफ्तार। जिसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई। दिनांक 27.12.2023 को रात्रि करीब 8-9 बजे परिवादी नईम पुत्र सलीम खाँ जाति मुसलमान उम्र 34 साल निवासी अजीज पुरा गुमट बाडी के साथ पुरानी रंजिस के चलते पिस्टल के बट से सिर में गम्भीर चोट कारित की गई जिस पर प्रकरण कायम कर फरार आरोपी इमरान खान पुत्र महेन्द्र खॉ जाति तेली मुसलमान उम्र 23 साल निवासी अजीजपुरा गुमट थाना बाडी जिला धौलपुर को दिनांक 09.01.2024 को कृषिमण्डी बसेड़ी रोड से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई।
