पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

निगम के मदाखलत अमले ने ग्वालियर व्यापार मेले में अवैध रूप से झुगी झोपड़ी बनाकर रह रहे एवं अवैध रूप से लगाए गए ठेले वालों को हटाया।

मदाखलत अधिकारी श्री शैलेन्द्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर व्यापार मेला परिसर के अंदर आवंटित दुकानों, शोरूम के स्थल पर बनी झुग्गी झोपड़ियों एवं मेला के अन्दर सैलानियों को आवागमन मार्ग पर लगी फुटपाथी दुकान, हाथ ठेले एवं आवंटित दुकानों के बाहर रखे ’मेला प्राधिकरण द्वारा निर्धारित तय सीमा के विरुद्ध रखे सामान को मेला प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा बताए निर्देशित अतिक्रमण को हटाया गया।

कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्रीकांत सेन व पुलिस अमला मौजूद रहा।
