एक माह से अपह्त बालक को थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस ने किया सकुशल दस्तयाब | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

एक माह से अपह्त बालक को थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस ने किया सकुशल दस्तयाब | New India Times

भोपाल शहर में अपहृत मामलों में मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए नाबालिक बालक/बालिकायों की शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के पालन में थाना प्रभारी थाना शाहजहाँनाबाद निरीक्षक उमेश पाल सिंह चौहान और उनके द्वारा गठित टीम ने अपह्त बालक को दस्तयाब कर सफलता अर्जित की हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 15.12.23 को फरियादिया निवासी बाजपेयी नगर ईदगाह हिल्स थाना शाह.बाद भोपाल ने नाबालिक बालक उम्र 16 वर्ष को अज्ञात आरोपी द्वारा अपहृत कर ले जाने की शंका पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना शाहजहाँनाबाद, भोपाल मे अप.क्र.669/23 धारा 363 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही का विवरण:- मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अपहृत बालक की अविलंब दस्तयाबी सुनिश्चित करने पुलिस उपायुक्त जोन-03 भोपाल द्वारा तीन हजार रूपये की उद्धघोषणा की गई थी जिसके जिसके परिणाम स्वरूप मामले में अपहृत बालक की सकुशल दस्तयाबी कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

भूमिका:- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी,निरीक्षक उमेश पाल सिंह चौहान, सउनि अनंत कुमार पांडे, प्रआर.1351 कृपाशंकर गौतम,आर.434 कुलदीप पांडे की सराहनीय भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version