शीत लहर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने निजी एवं सरकारी स्कूलों के समय में किया परिवर्तन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

शीत लहर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने निजी एवं सरकारी स्कूलों के समय में किया परिवर्तन | New India Times

शीतलहर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने निजी एवं सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। शासन से जारी आदेशानुसार आगामी 20 जनवरी तक के लिये स्कूल खुलने की नई समय-सीमा निर्धारित की गई है।

म.प्र. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग से जारी आदेशानुसार ऐसे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय, जो जल्दी सुबह से संचालित होते हैं, वे प्रात: 10 बजे से संचालित होंगे। दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय एवं अशासकीय स्कूल भी प्रात: 10 बजे से ही संचालित होंगे। ऐसे विद्यालय, जो प्रात: 10:30 से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होंगे।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय-सारणी अनुसार होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version