रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा ने कलेक्टर सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा बताया गया कि स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस युवा दिवस के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को प्रात: 09 से 10:30 बजे सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर समस्त विधायालायो महाविधायालायो/शिक्षण संस्थाओं आश्रम शालाओं पंचायतों में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम एवं स्वामी विवेकानंद पर केन्द्रित प्रेरणादायी शेक्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री एवं उन पर की जा रही कार्यवाही की जनपद वार समीक्षा की गई।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओ में सिकल सेल एवं टीबी की जाँच तथा आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनाए जाने हेतु एवं राजस्व विभाग अंतर्गत दी जा रही सेवाओं के अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने हेतु राजस्व विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया।
इस दौरान अपर कलेक्टर एस.एस. मुजाल्दा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर, सयुक्त कलेक्टर भूपेन्द्र रावत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर मुकेश सोनी, समस्त विभाग के अधिकारी एवं वीसी के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अपने-अपने मुख्यालय से उपस्थित रहे।
