गौतस्करों की मुठभेड़ में पुलिस कर्मी सहित चार को लगी गोली | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

गौतस्करों की मुठभेड़ में पुलिस कर्मी सहित चार को लगी गोली | New India Times

थाना कटरा पुलिस और गौतस्करों में हुई मुठभेड़ में चार लोगों को लगी गोली। पावन कुमार पाण्डे प्रभारी निरीक्षक थाना कांट, उo निo इतेश तोमर आदि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खैरपुर के पास नहर पटरी पर गौवंशियों पशुओं को रस्सियों से बांधकर जमीन पर गिराए हुए हैं, जिस पर पुलिस ने बदमाशों की घेरा बंदी करते हुए बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की जाने लगी जिसमें एक गोली पुलिसकर्मी के बाएं हाथ पर लग गई, एक गोली प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडे की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी, पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश अकील थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत, मोo आरिफ उर्फ मुन्ना थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत, रेहान थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। एक बदमाश आसिफ बीसलपुर थाना पीलीभीत को मौके पर पकड़ लिया। चारों बदमाशों के पास से नाजायज़ तमंचे कारतूस गौकशी के उपकरण आदि बरामद, आरिफ काना व शकील मौके से फरार हो गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version