इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

शीत लहर और कड़क ठंड को देखते हुए श्री प्रदीपश्रीमाल समाजसेवी बीनागंज ने प्रतिवर्ष की तरह गरीब और दलित क्षेत्र में जाकर गर्म कपड़े और कंबलों का वितरण करते हैं। उसी क्रम में विगत दिवस ग्राम पंचायत केकड़ी वीरान के राजस्थान के बारां जिले की सीमा पर पहाड़ी क्षेत्र के ग्राम ऊंचीबर्डी में बंजारा समाज के बच्चों महिलाओं और वृद्ध लोगों को गरम स्वेटर और कंबल वितरण किया।

इस कार्यक्रम में अरविंद कुमार पारीक परामर्शदाता, वंदना व्यास सचिव, नवांकुर संस्था विजय श्रीजन कल्याण परिषद,नारायण सिंह बंजारा अध्यक्ष बंजारा समाज और पप्पू बंजारा उपस्थित नारायण सिंह बंजारा ने भीषण ठंड में गर्म कपड़े और कंबल वितरण करने पर श्री प्रदीप जी श्रीमाल, वंदना व्यास और अरविंद पारीक का बंजारा समाज की ओर से आभार व्यक्त किया है। श्री प्रदीप श्रीमाल ने बताया की ग्राम पंचायत डाबरिया के ग्राम कोरियापुरा की का मजरा बंजारापुरा में भी गर्म कपड़े वितरण का कार्यक्रम रखा है।
