रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

पेटलावद बाबा बजरंगबली का विश्वप्रसिध्द मन्दिर श्री विश्वमंगलधाम तारखेड़ी भक्तो की आस्था ओर श्रद्धा का प्रतीक है। इस मंदिर पर देश भर से लोग दर्शन करने के लिये आते है। ओर बाबा बजरंगबली अपने भक्तो कि समस्त मनोरथ पूरे करते है। प्रतिदिन के अलावा प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को विशेष श्रंगार ,चोला ओर महाआरती तथा महाप्रसादी का आयोजन होता है।
श्री बालाजी ग्रुप वर्षों से निकाल रहा भव्य यात्रा
इस मंदिर पर पेटलावद क्षेत्र के प्रसिद्ध बालाजी ग्रुप के द्वारा प्रतिवर्ष धर्मयात्रा पैदल यात्रा पेटलावद से विश्वमंगलधाम तारखेड़ी तक निकाली जाती है ओर यह यात्रा आसपास के अंचल में काफी प्रसिद्घ है जिसमें बड़ी संख्या में बाबा के भक्त शामिल होते हैं पिछले 05 सालों की तरह इस बार 06 छटे वर्ष में भी भव्य यात्रा की तैयारी की जारही है।
06 जनवरी को निकलेगी विशाल धर्म यात्रा
इस बार उक्त यात्रा दिनांक 06 जनवरी 24 शनिवार को प्रातः 07 बजे श्रदांजलि चौक से प्रारम्भ होकर श्री विश्वमंगलधाम तारखेड़ी पहुचेगी।
यात्रा की तैयारिया पूर्ण
यात्रा में जाने के लिये भक्तगण सयोंजक आकाशजी चोहान , रवि बसोड़ ओर नितिन पिपलोदिया ने बताया कि यात्रा की तैयारिया पूर्ण हो चुकी है। यात्रा में जाने के लिये रवि बसोड़ ओर नितिन पिपलोदिया से सम्पर्क कर धर्म यात्रा में अपनी सहभागिता दे सकते है।
