पुलिस ने बुलेट वाहनों पर की चालानी कार्रवाई, साइलेंसर और हॉर्न हटाए, बुलेट राजाओं पर हुई कार्यवाही | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस ने बुलेट वाहनों पर की चालानी कार्रवाई, साइलेंसर और हॉर्न हटाए, बुलेट राजाओं पर हुई कार्यवाही | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस थाने में चार बुलेट वाहनों पर कार्यवाही की गई पुलिस द्वारा बताया गया कि मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर वाहनों के साइलेंसर और तेज बजने वाले हॉर्न जो वाहनों में अलग से लगाए गए हैं ऐसे वाहनों पर कार्यवाही की गई है एवं पुलिस थाने में सभी वाहनों के साइलेंसर और हॉर्न अलग करवाए गए हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत सभी वाहनों की चालानी कार्यवाही भी की गई है। पुलिस द्वारा बताया गया अनाधिकृत साइलेंसर होने के कारण लोगों को इससे परेशानी होती है और हार्न भी लाउड होने के कारण लोग परेशान हो रहे थे। कार्यवाही में जुन्नारदेव थाना प्रभारी राम प्रसाद कावरेती को उप तरुण मरकाम पुलिस टीम शामिल है पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों पर जो मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version