पवित्र उमरा यात्रा के लिए 5 यात्री सऊदी अरब हुए रवाना | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

पवित्र उमरा यात्रा के लिए 5 यात्री सऊदी अरब हुए रवाना | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड के रंभापुर से मेघनगर रेल्वे स्टेशन से पवित्र शहर मक्का मदीना की जियारत के लिए रंभापुर के पांच व्यक्ति देहरादून एक्सप्रेस से रवाना हुए जिसमें मेघनगर रंभापुर मस्जिद के मौलाना जनाब रुस्तम अली एवं उनकी बैगम, साथ जनाब बाबर खान, एवं उनकी बैगम, एवं जमशेद खान मेघनगर रेल्वे स्टेशन से रवाना हुए। धार्मिक पवित्र यात्रा पर जाने वाले उक्त यात्रियों से मिलने के लिए नगर एवं आसपास के कई परिजन एवं दोस्त अहबाब रेलवे स्टेशन पहुंचे।

पवित्र उमरा यात्रा के लिए 5 यात्री सऊदी अरब हुए रवाना | New India Times

पवित्र यात्रा पर जाने वाले यात्रियों ने बताया कि मक्का मदीना पहुंचकर देश में अमन चैन एवं शांति के लिए दुआ करने की बात कही। यात्रियों का लंबा सफर होने एवं अपने मुल्क से दूर जाने पर परिजनों की आंखों में आंसू भर आए, नम आंखों से बिदा किया गया और सभी के हक में दुआ की दरखास्त की गई।

By nit

Exit mobile version