बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति संस्था यातायात पुलिस के सम्मान में आयोजित करेगी सम्मान समारोह | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति संस्था यातायात पुलिस के सम्मान में आयोजित करेगी सम्मान समारोह | New India Times

बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश एक आवश्यक बैठक के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछले 6 वर्षों से यातायात पुलिस सम्मान कार्यक्रम को लेकर चर्चा होने के साथ विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता होने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने आपसी सहमति से 2023 यातायात पुलिस बेस्ट पुलिसकर्मी सम्मान यातायात पुलिस निरीक्षक शौर्य कुमार को दिया जाएगा।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240104-WA0087.mp4

कार्यक्रम 5 जनवरी 2024 को शाम 5:00 बजे दीक्षित इंश्योरेंस फिनकॉर्प बीसए कॉलेज रोड पर आयोजन किया गया। संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया हमारी समिति के द्वारा पिछले 6 वर्षों से लगातार यातायात क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को यह सम्मान दिया जाता रहा है। इस बार भी यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री ने बताया हमारे द्वारा लगातार पुलिस के साथ मिलकर यातायात क्षेत्र में काम किया जाता है और पूरे वर्ष यातायात पुलिस में बेस्ट कमी के रूप में हम लोग एक व्यक्ति को चुनते हैं और हम लोगों के द्वारा यह सम्मान दिया जाता है। महानगर उपाध्यक्ष विपिन कुमार ओझा ने कहा हमारी समिति समाज के लिए अलग-अलग तरह के कार्यक्रम करती रहती है उसी के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version