मध्यप्रदेश पुलिस के 45 जाबांज अधिकारियों में भिण्ड जिले के भारौली थाने के एसओ विनोद छावई शामिल, पुलिस महानिदेशक द्वारा होंगे सम्मानित | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​मध्यप्रदेश पुलिस के 45 जाबांज अधिकारियों में भिण्ड जिले के भारौली थाने के एसओ विनोद छावई शामिल, पुलिस महानिदेशक द्वारा होंगे सम्मानित | New India Timesमध्यप्रदेश पुलिस के 45 जाबांज अधिकारियों की सूची में भिण्ड जिले के भारौली थाने में पदस्थ एसओ विनोद छावई ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है।विनोद छावई ने एक बार फिर अपने बलबूते का लोहा मनवाया है। अपनी अद्वितीय क्षमताओं के दम पर दनादन कार्यवाही करने एवं अपराध तथा अपराधियों के लिये काल बने हुए विनोद छावई को उनकी उत्कृष्ट सेवाओ के लिये पुलिस मुख्यालय ने उन्हें सूबे के उन पुलिस कर्मचारियों में शुमार किया है जिन्हें उनकी वतन परस्ती एवं कर्मठता की वजह से सम्मानित किया जायेगा।​मध्यप्रदेश पुलिस के 45 जाबांज अधिकारियों में भिण्ड जिले के भारौली थाने के एसओ विनोद छावई शामिल, पुलिस महानिदेशक द्वारा होंगे सम्मानित | New India Timesबता दें कि विनोद छावई ने भिण्ड में अपने बीते कार्यकाल के दौरान ताबड़तोड़ कार्यवाहियां कर अपराधियों और माफ़ियाओं की कमर तोड़ कर रख दी है। कई बार हथियारों के ज़खीरे पकड़े और अपराधियों को हवालात में डाल कर अपने क्षेत्र में सदा अमन चैन बहाल रखा है। ​मध्यप्रदेश पुलिस के 45 जाबांज अधिकारियों में भिण्ड जिले के भारौली थाने के एसओ विनोद छावई शामिल, पुलिस महानिदेशक द्वारा होंगे सम्मानित | New India Timesएसओ का कार्यकाल अपने आप में प्रदेश में मिसाल है क्योंकि उनके सीमाक्षेत्र में कभी भी कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई और जनता ने सुकून एवं शांति से सुरक्षित जीवन जिया है। छावई की इन्हीं सब खूबियों एवं उत्कृष्ट सेवाओ को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने उन्हें प्रदेश के सबसे शानदार 45 पुलिस कर्मचारियों में शुमार किया है जिन्हें पुलिस महानिदेशक के कर कमलों के द्वारा प्रशस्ति पत्र और डीजी कमेंडेशन रोल एन्ड डिस्क देकर पुरुस्कृत किया जायेगा।

By nit

One thought on “मध्यप्रदेश पुलिस के 45 जाबांज अधिकारियों में भिण्ड जिले के भारौली थाने के एसओ विनोद छावई शामिल, पुलिस महानिदेशक द्वारा होंगे सम्मानित”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version