सांसद से नाराज ग्रामीणों ने लगाया सांसद की गुमशुदगी का पोस्टर | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​
सांसद से नाराज ग्रामीणों ने लगाया सांसद की गुमशुदगी का पोस्टर | New India Timesमध्य प्रदेश के जिला खरगोन भाजपा सांसद के खिलाफ लापता का पोस्टर लगा कर जनता द्वारा विरोध करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के दौरान सांसद महोदय ने विकास का वादा किया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद से ही क्षेत्र से गायब हो गये हैं।
खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र के वनवासी अंचल के ग्राम काबरी में युवाओं ने खरगोन बड़वानी संसदीय क्षेत्र के सांसद सुभाष पटेल के लापता होने का पोस्टर लगाया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चुनाव के समय सांसद ने मूलभूत सुविधाओं के साथ विकास का वादा किया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। वोट लेने के बाद सांसद चार साल बाद भी नहीं लौटे हैं। विकास के इन्तेजार में लोगों को सांसद की तलाश है जिसके लिए पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा गया है गुमशुदा की तलाश है।विधानसभा 186 के ग्राम काबरी में पिछले चार वर्षों से सांसद लापता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version