कीटनाशक के छिड़काव की वजह से हुई मौतों के मामले में एसआईटी करेगी जांच और दोषियों पर होगी कार्रवाई: देवेंद्र फडणवीस | New India Times

Edited by Maqsood Ali, मुंबई, NIT; ​कीटनाशक के छिड़काव की वजह से हुई मौतों के मामले में एसआईटी करेगी जांच और दोषियों पर होगी कार्रवाई: देवेंद्र फडणवीस | New India Timesकीटनाशकों के फसलों पर किये गए छिड़काव की वजह से हुई मौतों को को लेकर एसआईटी बना कर जांच करने व दोषियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने की जानकारी मुख्यमंत्री ने मीडिया को दी है। मंगलवार को मुंबई में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी है।​
कीटनाशक के छिड़काव की वजह से हुई मौतों के मामले में एसआईटी करेगी जांच और दोषियों पर होगी कार्रवाई: देवेंद्र फडणवीस | New India Times

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले के जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी साथ ही जिन कंपनियों ने गलत कीटनाशक बनाये हैं उन पर भी मामला दर्ज किया जायेगा।

कीटनाशक के छिड़काव की वजह से हुई मौतों के मामले में उन्होंने एसआइटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) द्वारा जांच किये जाने की जानकारी मुख्यमंत्री ने दी। इस मामले पर राज्य के अपर मुख्य सचिव सुधीर श्रीवास्तव ने प्राथमिक रिपोर्ट सरकार को सौंपी है। मुख्यमंत्री के मुताबिक कीटनाशक बिक्री की इजाजत देने वाले कृषि विभाग के अधिकारियों की भी जांच की जा रही है साथ ही दो पर निलंबन की कार्रवाई की गयी है।
मुख्यमंत्री के मुताबिक किसानों और कृषि अधिकारियों के लिए खास नियमावली बनाई जाएगी, साथ ही फवारणी के दौरान कीटनाशकों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए किसानों को सरकार द्वारा मास्क उपलब्ध कराया जायेगा। जहरीले कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव की वजह से यवतमाल और नागपुर में 35 लोगो की मौत हो चुकी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version