मोहम्मद जाकिर, मैनपुरी(उत्तर प्रदेश), NIT;
छाछा आलीपुर खेड़ा मार्ग स्थित पेट्रोल पम्प पास विद्याराम पुत्र अजीत सिंह निवासी शिवपालपुर, आलीपुर पट्टी जिला मैनपुरी की आटा चक्की तथा धान कुटाई की मशीन लगी हुई है। गुरूवार की रात लगभग 12 बजे बोलेरो मैक्स गाड़ी में सवार लगभग 8-10 वदमाशों ने पता पूछने के बहाने चक्की का दरवाजा खुलवाया तथा जैसे ही दरवाजा खुला कि बदमाशों ने चक्की मालिक को धक्का देकर अंदर घुस गए और तमंचा कनपटी पर लगा दिया और बाकी लोगों ने चक्की में रखी लगभग 50 पोटली अनाज गाड़ी में लाद ली जिसमें गेंहूँ का आटा, मक्का का आटा, जानवरों का दाना आदि था। सभी सामान का वजन लगभग 16 से 20 कुंतल था। जब बदमाश चले गए तो100 नंबल पर फोन कर पुलिस को सूचना दीईगई। 20 मिनट में 100 नंबर की गाड़ी आई तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। फिर चौकी आलीपुर खेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन लुटेरे गिरफ्त में न आ सके।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस दिन बिजली नहीं आती है उसी दिन कहीं न कहीं चोरी आदि हो जाती है।
जब NIT संवाददाता ने बिजली के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि बिजली विभाग द्वारा केवल 16 घंटे बिजली सप्लाई की अनुमति है। अगर थोड़ा भी ज्यादा चक्की चल जाए तो एक संविदा कर्मी मीटर देखकर शिकायत कर देता है कि आज यूनिट ज्यादा खर्च किया गया है। एस.एच.ओ. भी परेशान हो जाता है कि किसान दिन में बिजली मांगते हैं और पुलिस प्रशासन रात में बिजली सप्लाई के लिए कहती है। ग्रामीणों ने सर्दियो में 24 घंटे विधुत आपूर्ति की मांग की है ।
