मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री आवास योजना से मेरा पक्का मकान बन पाया है, इसके लिये मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूँ, यह बात ग्राम दर्यापुर निवासी हितग्राही दिनेश बाविस्कर ने कही। लेख है कि, विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ अंतर्गत लाभर्थियों द्वारा अपने-अपने अनुभव साझा किये जा रहे हैं। वहीं छात्रा कशिश युवराज पाटील कहती है कि, मुझे लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिला है। योजनान्तर्गत प्राप्त राशि का उपयोग में अपनी पढ़ाई में कर पा रही हूं। योजना का लाभ मिलने पर कशिश ने प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया है।
शासन के निर्देशानुसार जिले में ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी नागरिकों के बीच पहुंच कर उपलब्ध कराई जा रही है। आयोजित कार्यक्रमों में शिविर लगाकर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आवेदन लिये जा रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य कैंप के माध्यम से उपचार भी दिया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम बड़गांव माफी, ईटारिया, चाक बारा में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित रहे।
