मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भोपाल में पदभार ग्रहण समारोह में उनकी अगवाई के लिए बुरहानपुर से कांग्रेस नेता प्रदेश महामंत्री दुर्गेश शर्मा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राकेश खत्री, अल्पसंख्यक नेता डॉ. फरीद काज़ी, अल्पसंख्यक प्रदेश महामंत्री डॉ. हुमैर काज़ी, पार्षद शाहिद हुसैन बंदा, पार्षद अहफ़ाज़ मीर, पार्षद ज़हीर अब्बास मोमिन, पार्षद आरिफ खान, पार्षद हफीज़ मंसूरी, अल्पसंख्यक ज़िला उपाध्यक्ष शफीक अंजुम अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे। इस मौके पर डॉ. फरीद काज़ी ने पत्रकार साथियों से चर्चा में बताया के जीतू पटवारी को प्रदेश की कमान सौंपने पर, विधायक उमंग सिंघार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह है। सभी ने इसे कांग्रेस के नए सूरज का उदय बताया है। साथ ही साथ शीर्ष नेतृत्व का आभार माना है।
