मेडिकल कॉलेज दतिया में एमबीबीएस (MBBS) पाठ्यक्रम में अगले सत्र से 150 सीटों पर मिलेगा प्रवेश | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

मेडिकल कॉलेज दतिया में एमबीबीएस (MBBS) पाठ्यक्रम में अगले सत्र से 150 सीटों पर मिलेगा प्रवेश | New India Times

मेडिकल कॉलेज दतिया ने जिस तेज़ी से प्रदेश में अपनी पहचान स्थापित की है, वह हम सभी दतिया वासियों के लिए गौरव की बात है, यह कहना है मेडिकल डीन डा. दिनेश उदैनियाँ का। सफलता पूर्वक अपना 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सकों ने डा. उदैनियाँ को बधाई दी एवं विगत 2 वर्ष में जिस तरह मेडिकल कॉलेज ने अनेक उपलब्धियां अर्जित कर प्रदेश में अपनी पहचान बनाई है, उसके लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ओएसडी डीन डा. अधिकारी ने सभी को बताया कि सितंबर माह में डीन डा.उदैनियाँ के द्वारा निर्माण भवन दिल्ली में एनएमसी के समक्ष दतिया मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट्स बढ़ाकर 150 करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे एनएमसी भारत सरकार के द्वारा स्वीकार कर लिया गया है अतः आगामी सत्र से मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की सीट्स बढ़ाकर 150 कर दी गई है। मेडिकल के जन सम्पर्क अधिकारी डा मुकेश शर्मा द्वारा बताया गया कि प्रशासकीय कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात् आगामी सत्र से 150 विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। एनएमसी सेल प्रभारी डा.राजेश गुप्ता द्वारा बताया गया कि पिछले 2 वर्षों में एमबीबीएस सीट्स की संख्या बढ़कर 150, पीजी सीट्स की संख्या बढ़कर 46, क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण आदि डीन डा. दिनेश उदैनियाँ के सफल कार्यकाल की उपलब्धियां हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version