मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस, जनपद शाहजहाँपुर का त्रैमासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की सुरक्षा संबधी लगे उपकरणों, विद्युतीकरण, सीसीटीवी कैमरा आदि सुरक्षा मानकों का गहनतापूर्ण निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के सभी तलों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के रख रखाव, सीसीटीवी कैमरे सहित सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं के निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुये साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए, साथ ही जिलाधिकारी ने विद्युत के खुले तारों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस के नवीन तल की खराब गुणवत्ता को देखकर निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय को समस्त कार्य समय पूर्ण करने के निर्देश दिये।
