अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT;
अफ़ज़ल हुसैन पुत्र अजमल हुसैन निवासी भट्टा गांव परदेशी मोहल्ला सिर्गरा थाना सदर बाज़ार झाँसी, 01-10- 2017 को अपने परिवार को लेकर अपनी बहन के घर गया हुआ था। जब दूसरे दिन रात्री क़रीब 08:45 बजे वह अपने घर वापस आया तब नज़ारा ही कुछ अलग पाया जिसको देख कर अफ़ज़ल दंग रह गया। घर के ताले टूटे हुए थे और जब कमरे में जाकर देखा तो अलमारी के ताले टूटे मिले एवं सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर भी टूटा खुला पड़ा था जिसमें 300 ग्राम चांदी की पायल, बिछिया एवं 5 तोले सोने के ज़ेवर, मंगलसूत्र, चूड़ी, कान के फूल एवं नक़द 30,000 रुपये के साथ साथ ज़रूरी काम के कागज़ात एवं सभी रसीदे चोरी कीईगई थी।
अफ़ज़ल ने थाना सदर बाज़ार को इस चोरी की घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मौके से जानकारी लेकर तत्काल प्रभाव से चोरी के मामला दर्ज किया और जांच पड़ताल शुरू की। करते हुए एक बंदे को शक की बिनाह पर तफ़्तीश के लिए अपनी हिरासत में लेकर इस चोरी की घटना की जानकारी के सुराग़ लगाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि मुलजिमों को जल्द ही गिरफ़्तार किया जाएगा।
