मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में जनपद आगरा के एक प्राइवेट डॉक्टर की कार ओवर ब्रिज से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई और डॉक्टर की हुई मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज अवस्थी ने बताया कि आज सुबह आगरा के रहने वाले चिकित्सक विद्यांशु (25) अपनी निजी कर से रुद्रपुर स्थित एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे उनकी कार थाना तिलहर के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के ओवर ब्रिज पर पहुंची तभी अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से नीचे गिर गई व घटना स्थल पर ही डॉक्टर की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में ले लिया है व मामले की जांच की जा रही है।
