31 दिसंबर 2023 को अखिल समाज सेवा दल द्वारा मनाया जाएगा प्रेरणा सप्ताह | New India Times

इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

31 दिसंबर 2023 को अखिल समाज सेवा दल द्वारा मनाया जाएगा प्रेरणा सप्ताह | New India Times

31 दिसंबर 2023 को प्रेरणा सप्ताह अखिल समाज सेवा दल के द्वारा इंदौर म.प्र. में मनाया जाएगा। संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष वर्षा नायक ने बताया की 25 से 31 दिसंबर 2023 तक देश के विभिन्न देवस्थानों/ मंदिरों में/ स्कूलों/ कॉलेज में धार्मिक पुस्तकों का निःशुल्क वितरण कर तथा विचार क्रांति हेतु संगोष्ठी व प्रार्थना सभा का आयोजन कर मनाया जायेगा। 25 दिसंबर 2023 को भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, एवं मदनमोहन मालवीय की जयंती मनाई जाएगी। 26 दिसंबर 2023 को शिर्डी संत होमी बाबा की जयंती, 27 दिसंबर 2023 को अखिल समाज सेवा दल का द्वितीय स्थापना दिवस एवं समाज सेवी साईं प्रचार मिशन संस्थापक स्वर्गीय राम निरंजन साबू की जयंती मनाई जाएगी।

28 दिसंबर 2023 को उद्योगपति धीरू भाई अंबानी, व रतन टाटा, का जन्म दिवस मनाया जायेगा। 29 दिसंबर 2023 को स्वर्गीय फिल्म कलाकार राजेश खन्ना की जयंती, 30 दिसंबर 2023 को पोर्ट ब्लेयर में सुभाष चंद्र बोस द्वारा झंडा फहराने की जयंती, एवं 31 दिसंबर 2023 को कंप्यूटर क्रांति के जनक राजीव गांधी को 7वें प्रधान मंत्री बनने की जयंती मनाई जाएगी। जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

जय हिन्द जय भारत इंदौर में 27 दिसंबर 2023 को शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक।
पता: फड़नीस कॉम्प्लेक्स, 88 एम. जी. रोड़ कोठारी मार्केट इंदौर, (म.प्र.) वरिष्ठ समाज सेवक, कमल कुमार साबू लेखक एवं पत्रकार, संचालक एक्सप्रेस प्रचार सर्विस अध्यक्ष साईं प्रचार मिशन, शिक्षा नायक संस्थापक बाबूलाल पवार, वरिष्ठ पत्रकार मनोहर दरबार, वरिष्ठ समाजसेवी गीता सोनी, आधार कार्ड के जनक सुनील जायसवाल, अखिल समाज सेवा दल से महासचिव विनोद कुमार नायक, प्रवक्ता पवन नरवरिया भारतीय एडवोकेट, कार्यकारिणी सदस्य श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version