मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर स्टेशन और हिज़ हालीनेस सैयदना साहब का रिश्ता काफ़ी पुराना है। बोहरा समाज के ज़ाएरीन वर्ष भर बुरहानपुर में विश्व प्रसिद्ध दरगाह ए हकीमी की ज़ियारत के लिए हमेशा आते जाते रहते हैं। बुरहानपुर में आज रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण में दाउदी बोहरा समाज की विश्व प्रसिद्ध दरगाह ए हकीमी प्रबंधन कमेटी द्वारा 53 वें धर्म गुरु सैयदना डॉ.मुफद्दल सैफ़ुद्दीन साहब की प्रेरणा से दरगाह हकीमी प्रबंधक शेख शब्बीर भाई एवं उप प्रबंधक शेख मुस्तुफा भाई उज्जैनी के मार्गदर्शन में बुरहानपुर रेल्वे स्टेशन पर 9 हज़ार स्क्वेयर फिट से ज्यादा की जगह पर गार्डन निर्माण कार्य किया जा रहा है।

दरगाह हकीमी पीआरओ समिती के मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि सैयदना साहब के संदेश क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया से प्रेरणा लेकर बुरहानपुर रेल्वे स्टेशन पर गार्डन तैयार कराया जा रहा है जिस में कई किस्म के पौधे लगाएं जा रहे है जिससे स्वच्छ वातावरण साथ साथ यात्रियों के बैठेने की व्यवस्था भी रहेगी। सोमवार को डीआरएम भुसावल श्री इति पांडे ने आज इस गार्डन में पौधे रोपकर इसकी शुरुवात की। इस अवसर पर दरगाह ए हकीमी प्रबंधक शेख शब्बीर भाई,,उप प्रबंधक शेख मुस्तुफा भाई उज्जैनी ने भी पौधे रोपकर गार्डन के सौंदर्यीकरण की शुरुआत की।
दरगाह कमेटी के गार्डन डेवलेपर ओम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गार्डन का निर्माण 9 हज़ार से ज्यादा स्क्वेयर फिट की जगह में किया जाएगा जिसमें 6 हज़ार SQ फिट में लॉन का निर्माण किया जा रहा है जबकि बाकी जगह में विभिन किस्म के पौधे लगाएं जा रहे हैं जिसमे यात्रियों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय भी होगा।
कार्यक्रम में रेलवे स्टेशन मास्टर विनय मेहता, रेलवे के साथी गण के साथ साथ मंसूर सेवक, मोहम्मदी सरपंच, शब्बीर भाई मदरसी आदि शामिल हुए।
