मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस चौकी डूंगरिया मुख्य मार्ग मोटरसाइकिल से आकर सड़क में खड़ा हुआ किसी को धारदार हथियार से मारने की फिराक में था। जिससे सड़क पर आवागमन करने वाले राहगीर डर के मारे यहां वहां छुप गए और पुलिस को सूचना दी मौके पर डुंगरिया पुलिस चौकी प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे और हथियार चमकाने वाले को घेराबंदी करके चौकी लाए। पुलिसया अंदाज में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम ऋतिक कुमरे (20) साल निवासी ग्राम मन्नाखरी बताया गया। जिसके पास से पुलिस ने लोहे का चाकू नुमा पैना औजार बरामद कर अपराध क्रमांक 487/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर लिया है कार्यवाही चौकी प्रभारी संजय सोनवानी द्वारा की गई।
