सीवरेज काम में हो रहे विलंब को लेकर महापौर श्रीमती माधुरी पटेल ने कलेक्टर बुरहानपुर से भेंट कर की नाराज़गी व्यक्त | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सीवरेज काम में हो रहे विलंब को लेकर महापौर श्रीमती माधुरी पटेल ने कलेक्टर बुरहानपुर से भेंट कर की नाराज़गी व्यक्त | New India Times

नगर निगम को महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने इस शहर को केंद्र की दूसरी महत्वपूर्ण अमृत योजना में शामिल कराया इसके तहत शहर में करीब 80 करोड़ की लागत से सीवरेज सिस्टम को दुरूस्त करने के लिए पाईप लाईन बिछाने का कार्य प्रस्तावित हुआ है। वहीं शहर में शुध्द पीने का पानी मुहैया कराने के लिए 133 करोड़ की ताप्ती जलावर्धन योजना भी पहले से स्वीकृत हुई है। अमृत योजना के तहत कुछ महीने पहले निर्मित करोड़ों की लागत से बनी सड़कों को खोद दिया गया है। यह खुदाई कंपनी ने सीवरेज पाईप लाईन बिछाने के लिए की है। बिना योजना बनाए इस तरह कार्य किए जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने इस पर कड़ा ऐतराज़ जताया है। महापौर ने सीवरेज और नवीन जलावर्धन योजना का एक साथ कार्य करने की मांग की है। नगर निगम महापौर ने कलेक्टर बुरहानपुर से जल्द ही सीवरेज का कार्य जल्द पूरा हो तथा शहर में एक साथ जल आर्वधन योजना के पाईप लाईन एक साथ बिछाने की बात कही है। इस हेतु निवेदन किया है।

नगर निगम सीमा बिटिया रोड पर इंदिरा कॉलोनी के समीप बीज निगम एवं फार्म विकास की जमीन है जिस पर वर्तमान में कृषि कार्य किया जा रहा है। नगर तथा ग्राम निवेश के मास्टर प्लान 2031 में बिटिया रोड के दोनों ओर की भूमि का उपयोग आवासीय एवं व्यवसायिक उपयोग हेतु किया गया है। भूमि जो कि शहर के मध्य होने तथा कृषि उपयोग किये जाने से इंदिरा कॉलोनी अन्य रहवासी क्षेत्र में भूजल स्तर गिरने की संभावना है। इस क्षेत्र की रहवासी कॉलोनियों में प्रति वर्ष 500 से 800 फिट तक पानी का स्तर गिर जाता है। निकाय द्वारा पानी की पूर्ती रहवासी क्षेत्रों में टैंकरों द्वारा प्रदान किया जाता रहा है। क्षेत्र का मास्टर प्लान 2031 अनुसार भूमि का सार्वजनिक एवं वाणिज्यिक उपयोग करने से शहर के लोगों को रोजगार मिलेगा।

निगम स्वामित्व की ताप्ती नदी किनारे आयुक्त नगर पालिक निगम के नाम से जमीन है जो कृषि के लिए उपयुक्त होने से उक्त भूमि के स्थान पर प्रतिस्थापन किया जाए। मेयर इन काउंसिल एवं निगम परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव अनुसार बीज निगम व फार्म विकास की भूमि के स्थान पर निगम स्वामित्व की भूमि की जमीन बीज निगम को दिया जाना है। श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, महापौर
नगर पालिक निगम, बुरहानपुर सीमा अन्तर्गत मार्ग जो की राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग के अधीन उक्त मार्गों का रख रखाव संचालन संधारण है। जिनकी व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभाग प्रमुखों की बैठक रख कर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, यातायात विभाग के अधिकारियों की सामूहिक बैठक आपकी अध्यक्षता में आहुत किए जाने हेतु तिथि एवं समय नियत करने की मांग महापौर पटेल ने कलेक्टर बुरहानपुर से की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version