जीवन कौशल पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

जीवन कौशल पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन | New India Times

पेटलावद में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा जीवन कौशल कार्यक्रम के तहत पेटलावद विकासखण्ड के माध्यमिक एवं विशिष्ट आवासीय विद्यालयों के शिक्षकों को 21वीं सदी के जीवन कौशल पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों में जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से जीवन कौशल का विकास करते हुए जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

जीवन कौशल पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन | New India Times

इसके तहत गतिविधि आधारित शिक्षा, अनुभवनात्मक शिक्षा, संवाद, समूह कार्य, आपसी सहयोग और परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने पर आधारित कौशल के बारे में जानकारी दी गई। जिससे संचार,आत्म जागरूकता और सहानुभूति की अवधारणा को मजबूत बनाया जा सके। इस अवसर पर बीईओ राकेश यादव सक्षम कार्यक्रम जिला कार्यक्रम प्रबंधक एन. एल. हाड़ा ब्लॉक मैनेजर संजय राठौर आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version