किसानों द्वारा बुरहानपुर कलेक्टर की प्रेरणा से प्रेरित होकर अपनाया जा रहा है ड्रोन से फसलों पर कीटनाशक स्प्रे की प्रक्रिया | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

किसानों द्वारा बुरहानपुर कलेक्टर की प्रेरणा से प्रेरित होकर अपनाया जा रहा है ड्रोन से फसलों पर कीटनाशक स्प्रे की प्रक्रिया | New India Times

बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की पहल पर जिले में किसानों द्वारा ड्रोन से फसलों पर कीटनाशक स्प्रे प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। इसके लिए किसान आगे आकर अपने-अपने खेतों में ज़रूरत के हिसाब से फसलों पर ड्रोन के माध्यम से छिड़काव करवा रहे हैं। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी कड़ी में खकनार विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम निमंदड़ में कृषक श्री अक्षय किरण पाटिल, अक्षय सुनील चौधरी, अंकुश विजय पाटिल, श्याम नारायण पाटिल, आकाश सुनील पाटिल, अरुण पाटिल, संदीप हरि पाटिल, आदर्श संजय पाटिल, कृष्णा अशोक पाटिल के यहा केला फसल में ड्रोन के द्वारा एसीफेट कीटनाशक, अग्रोमिन मायक्रोन्यूट्रिएंट एवं इमामेक्टीन बेंजोएट कीटनाशक का छिड़़काव करने का कार्य किया गया।

उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि, एक एकड़ में ड्रोन से स्प्रे करने में 500/- का व्यय होता है। पारंपरिक रूप से स्प्रे पंप के माध्यम से छिड़काव करने में एक एकड़ खेत में 4-5 घण्टे का समय लगता है, जबकी ड्रोन के माध्यम से एक एकड़ फसल में छिड़काव में 10 मिनट का समय लगता है तथा एक समान रूप से छिड़काव होता है। घोल के माईक्रोफाइन कण पत्तियों पर पूर्ण रूप से फैलते हैं। जिससे की फसल की स्थिति भी अच्छी रहती है। ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक, फफुंद नाशक, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी का भी छिड़काव किया जा सकता है। ड्रोन से छिड़काव करने के लिये मौसम खुला हो तथा छिड़काव के बाद कम से कम 3 घण्टे तक वर्षा नहीं होनी चाहिये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version