मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मदरसा मोर का तकिया, शिकारपुरा नेहरू नगर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हनीफ़ शेख़ एवं सचिव फरहान शाह ने बताया कि मदरसा मोर का तकिया का भवन पुराना एवं शिकस्ता होने से एवं बच्चों को शासन की मदरसा स्कीम के तहत आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से नवीन भवन की बिल्डिंग के निर्माण कार्य का शुभारंभ हाफ़िज़ रफ़ीक़ शाह साहब के दस्ते मुबारक से सोमवार को एक सादा तक़रीब में मोहल्ले के लोगों और मदरसा कमेटी के पदाधिकारीगण की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष एवं सचिव के अतिरिक्त ज़फ़र खजांची, गोरे भाई ( रहमान खान) तौफीक शेख, नफीस खा, सैयद नासिर आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
