रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा।
शिवराज सिंह चौहान का इस्तीफा मंजूर किया गया।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने विधायक डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री नियुक्त कर मंत्रिमंडल गठन के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का त्यागपत्र भी स्वीकार कर दिया है।
नए सीएम मोहन यादव का 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की खबर है भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित शपथ विधि समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे जिसकी तैयारियां की जा रही है।
