रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत के बाद अब तक भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा नहीं कर पाई है। इस लिए आलाकमान ने मध्य प्रदेश राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को लेकर पर्यवेक्षक विधायकों से रायशुमारी करेंगे। इनमें शामिल हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटट भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.लक्ष्मण भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाडका ये तीनों मध्यप्रदेश भाजपा के विधायकों के साथ रायशुमारी करेंगे।
लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चुने गए पर्यवेक्षक
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का तीनों ऑब्जर्वर से अधिक संपर्क नहीं है।
इसी के चलते हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर से मध्यप्रदेश भाजपा के कई बड़े नेताओं से नज़दीकी मित्रता है। लेकिन सभी ऑब्जर्वर को विधायकों से वन-टू-वन चर्चा करनी होगी। सीएम पद को लेकर सरगर्मी तेज है। मध्यप्रदेश में सीएम पद के चेहरे के लिए शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, वीडी शर्मा सहित कई अन्य नेता भी सीएम उम्मीदवार की दौड़ में चल रहे हैं शायद कल हो सकती है मुख्यमंत्री की घोषणा।
