अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिण्ड की देहात थाना पुलिस ने एक अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए चार कुख्यात चोरों की निशानदेहीरपर पुलिस ने चोरी की 22 बाइक्स ,1 ट्रैक्टर, 3 ट्रॉली,1 बोलेरो कार व 1ऑटो रिक्शा बरामद किया है।
इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी के मामले में देहात थाना के दो आरक्षक अजय शर्मा व विजय जैन के नाम भी चोरों का साथ देने में शामिल होने की खबर सामने आई है।जबकि आरोप है कि पुलिस आफिसर उनको बचाने की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि दोनों आरक्षकों को एसपी अनिल सिंह कुशवाह ने बिना कोई ठोस कार्यवाही के लाइन अटैच कर दिया है।
