आबिद कुरेशी, आगरा ( यूपी ), NIT;
ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला अध्यक्ष अल्हाज मोहम्मद इदरीस अली ने कहा है कि विश्व भर मे भारत की एक पहचान ताजमहल भी है, जो सरकार ताज महल के साथ नही वह भारत के साथ नही है।
योगी सरकार ने ताजमहल का नही सम्पूर्ण भारत का अपमान किया है जो हम किसी भी सूरतेहाल में बर्दाश्त नही करेंगे। अगर एक हफ्ते के अंदर ताज महल को पयर्टन लिस्ट में शामिल नही किया गया तो हम आगरा की अवाम को लेकर बहुत जल्द महाआंदोलन करेंगे।
