मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत ग्राम पंचायत खामखेड़ा में पंचायत में भारी लापरवाही देखने को मिली जहां ग्राम की महिलाओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में ले जाने की व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा की गई लेकिन जब लाडली बहना पंचायत भवन पहुंचीं तो वाहन मुहैया नहीं कराया गया। लापरवाही की हद हो गई महिला जाने के लिए तैयार होकर ग्राम पंचायत भवन के फर्श पर बैठी इंतजार करती रहीं लेकिन सचिव और जिम्मेदार अधिकारी फोन नहीं रिसीव कर सके और ग्राम पंचायत भवन में ताला जड़ा रहा। बाद में सचिव को फोन किया गया, बार बार कॉल करने पर झल्लाते हुए सचिव ने कहा कि मैं कुछ नहीं कर सकता, आपको जो लगता है करिए। जिससे नाराज़ महिलाओं ने ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत के लापरवाह अधिकारी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हमारे भैया के कार्यक्रम में नहीं ले जाना था तो सभी को तैयार क्यों कराया गया और ले जाने की बारी आई तो कन्नी काटने लगे। अब लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं हैं जिससे आक्रोश में हैं। इस लापरवाही की उच्च स्तरीय शिकायत करने का लाड़ली बहनों द्वारा मन बनाया गया है। क्या आला अधिकारी लेंगे मामले पर संज्ञान। चर्चाएं तो ऐसी भी चल रही हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने से सीएम हेल्पलाइन फिर प्रारंभ है, जिससे शिकायत होने से टाला नहीं जा सकता। दमोह के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद मेरा पुराने ने कहा कि भाजपा की तो पुरानी परंपरा रही है अपना काम निकालने के बाद धोखा देने की।

महिलाओं को इस 10 तारीख को ₹3000 मिलना चाहिए शिवराज सिंह चौहान से मेरा वादा है सब लाडली बहन को ₹3000 दिलवाएं