अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT;
विगत 10 दिनों से इमामबाड़ा प्रेमनगर में जलापूर्ति न होने से मोहल्लेवासी परेशान हैं। इस सम्बन्ध में जल संस्थान के ए ई से अब्दुल नोमान के नेतृत्व में लोगों ने मुलाक़ात की।
उन्हें ज्ञापन देते हुए इमामबाड़ा जल संकट के बारे में बताया। इस पर ए ई ने सम्बन्धित कर्मचारियों से वार्ता कर समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके साथ ही बाहर दतिया गेट में पाइपलाइन लीकेज के बारे में बताया गया।
वहां लीकेज के कारण पानी बर्बाद हो रहा है। साथ ही पास लगे विद्युत खम्भे पर पानी भरने से खतरा भी है। नोमान के साथ पूर्व सभासद अख़लाक़ मकरानी, वासिफ उमर, आरिफ सलीम, महेन्द्र कुमार, तौसीफ खान, मोहम्मद नसीब आदि ने ज्ञापन देकर समस्या निस्तारण की मांग की।
