संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सेवा नगर तुलसी विहार कॉलोनी में बिजली विभाग के द्वारा सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए ट्रांसफार्मर के अगल-बगल जाली लगाई जा रही है लेकिन कहीं तो बिजली विभाग की कमी नजर आती ही है जैसा कि आप देख रहे हैं कि चैंबर को ही वेल्डिंग मशीन के द्वारा कवर्ड कर दिया गया है क्या बिजली विभाग जानबूझकर नगर निगम के खिलाफ कार्य कर रहा है या फिर आम जनता को परेशान किया जा रहा है
जब फूल बाग जॉन के AE महेंद्र कौशल से बात की उनका कहना था कि बिना बिजली विभाग की परमिशन लिए ठेकेदारों के द्वारा यह काम करवाया जा रहा है यही बात डीई श्रीनिवास यादव ने भी कही, क्या यह ठेकेदार अपना पैसा बनाने के चक्कर में यह भी भूल जाते हैं कि कहां क्या काम करना है।
