रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के थांदला विधानसभा क्षेत्र के लड़ले क्षेत्र में गांधी के नाम से प्रख्यात विधायक वीरसीग भुरीया के विजय होने पर हजारों समर्थकों ने विजय जुलूस निकाल कर जश्न मनाया। भुरिया के हजारों समर्थक देश भक्ती के तरानों ओर ढोल ताशों के साथ आतिशबाजी करते नाचते हुए चल रहे थे।
थांदला विधानसभा क्षेत्र की जनता ने विधायक वीरसिंह भुरीया का जगहा -जगहा स्वागत किया। विधायक वीर सिंह भूरिया ने जुलूस की गाड़ी में से उतरकर भगवान श्री गणेश जी के मंदिर पर पहुंच मात्था टेक ओर आगे चल मंदिर पर भी सैकड़ो समर्थक पहुंचे साफा बांधकर फूलों की माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
झाबुआ – थांदला विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह जुलूस का सिलसिला लगातार चलता रहेगा समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया।
