बुलढाणा ज़िले में महिला किसान पर भालू का हमला, वन विभाग ने दी 10 हज़ार की मदद | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा ( महाराष्ट्र ), NIT; ​बुलढाणा ज़िले में महिला किसान पर भालू का हमला, वन विभाग ने दी 10 हज़ार की मदद | New India Times
अपने खेत में काम कर रही एक 55 वर्षीय महिला किसान पर अचानक से भालू ने हमला कर दिया जिसमें महिला जख्मी हो गई जिसे उपचार के लिए बुलढाणा जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चिखली तहसील अंतर्गत ग्राम बोरगांव काकडे की निवासी लक्ष्मी भास्कर दहीभाते मंगलवार सुबह दहीगांव शिवार स्थित अपने खेत में काम के लिए गई हुई थी। वह अकेली ही खेत में काम कर रही थी की दोपहर 1 बजे के समय एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए भालू के हमले से महिला ने चीख पुकार की तब आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग भी दौड़े चले आए। तत्पश्चात अपनी ओर लोगों को दौड़ता हुआ आता देख भालू भाग निकला। ​​बुलढाणा ज़िले में महिला किसान पर भालू का हमला, वन विभाग ने दी 10 हज़ार की मदद | New India Timesइस हमले में लक्ष्मी दहीभाते को जख्मी अवस्था में पहले चिखली के ग्रामीण अस्पताल में दाखिल किया गया जहां से उन्हें अधिक उपचार के लिए बुलढाणा के जिला सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया। फिल्हाल जख्मी लक्ष्मी दहीभाते का बुलढाणा में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के डीएफओ बी.टी.भगत, एसीएफ गिरी, वनपाल विजय भोसले, जाधव अस्पताल में पहुंचे और ज़ख़्मी महिला को उपचार के लिए तत्काल 10 हज़ार रुपए की मदद दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version