लायंस सेवा सप्ताह "स्पर्श" का ग्वालियर में हुआ आयोजन | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​लायंस सेवा सप्ताह "स्पर्श" का ग्वालियर में हुआ आयोजन | New India Timesलायंस क्लब ऑफ ग्वालियर के तत्वाधान में लायंस सेवा सप्ताह ” स्पर्श ” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए श्री अशोक गोयल डी. आई . जी महिला अपराध ग्वालियर चम्बल संभाग, सुनील जैन जी, श्री सुनील गोयल लड्डा जी, सुमेर सिंह राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष लायंस क्लब मयंक जैन, कोषाध्यक्ष अनुपम तिवारी जी, सेक्रेटरी राजेंद्र अग्रवाल जी, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. सुनील जैन एवं समस्त अतिथिगणों ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किए। इस मौके पर डीआईजी गोयल जी ने फ्री ब्लड डायलिसिस कैम्प का अवलोकन किया व ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन भी किया। ​

लायंस सेवा सप्ताह "स्पर्श" का ग्वालियर में हुआ आयोजन | New India Times इस कार्यक्रम के मौके पर श्री गोयल जी ने अपने उद्बोधन में ब्लड पोर्टल बनाने के लिए कहा एवं कई बिंदुओं पर लोगों को बताया कि एक ब्लड सिक्योरिटी कार्ड बनाया जाए, जिसमें प्रशासनिक एवं शासन लोगों की जानकारियां अपडेट रहें और कहा कि हमें अपने पर्यावरण के प्रति जागरुक रहना चाहिए। जो कोई भी व्यक्ति वृक्षारोपण करता है तो वह उस व्यक्ति का नाम और वृक्षारोपण की किए गए पट्टिका पर लिखा जाए, जिससे वह लोगों को जागरुक कर सके। महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में और महिला संबधित अपराधों के संबंद में डीआईजी ने आये हुए क्लब के सदस्यों को जानकारी दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version