अवैध हुक्का बन्द होते ही बौखलाए ढाबा मालिक ने न्यूज़ प्रकाशित करने वाले पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी | New India Times

साबिर खान/दानिश आज़मी, भिवंडी/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

अवैध हुक्का बन्द होते ही बौखलाए ढाबा मालिक ने न्यूज़ प्रकाशित करने वाले पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी | New India Times

भिवंडी शहर से लगे भिवंडी नासिक रोड और मुंबई नासिक हाई वे पर दर्ज़नों ढाबे हैं जहां पर अवैध नशीला हुक्का परोसने का कारोबार हो रहा था जिसके विरुद्ध उर्दू टाइम्स के पत्रकार ने खबर प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के साथ ही अवैध हुक्के का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया के प्लेट फार्म एक्स पर शेयर किया था. जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए कारवाई करते हुए कई ढाबों पर मामला दर्ज किया था।

अवैध हुक्का बन्द होते ही बौखलाए ढाबा मालिक ने न्यूज़ प्रकाशित करने वाले पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी | New India Times

इस बात से बौखलाए एहतेशाम शेख जो दिल्ली दरबार और नवाब ढाबे का मालिक है जो कथित तौर पर स्व घोषित ढाबा मालिक यूनियन का कर्ता धर्ता बताता है ढाबे पर पुलिस के हुक्का बंद कराने और कारवाई की बौखलाहट में 27 नवंबर शाम साढ़े 8 बजे आम पाड़ा स्थित और एक शादी हाल में उर्दू टाइम्स के पत्रकार दानिश आजमी को जान से मारने की धमकी देते हुए पत्रकार को धमकाया की बहुत सोशल मीडिया और उर्दू टाइम्स में ढाबे के विरुद्ध लिखते हो बंद कर दो वर्ना जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस धमकी से भयभीत पत्रकार दानिश आज़मी ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले से मुलाकात कर दिया पुलिस उपायुक्त के आदेश पर शान्ति नगर पुलिस ने 28 नवंबर को आरोपी एहतेशाम शेख के विरुद्ध NCR दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू किया है।

अवैध हुक्का बन्द होते ही बौखलाए ढाबा मालिक ने न्यूज़ प्रकाशित करने वाले पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी | New India Times

पत्रकार दानिश आजमी ने एनआईटी को बताया कि एहतेशाम शेख और उनके सहयोगियों से जान कि खतरा है क्योंकि ये लोग इससे पूर्व में भी कई पत्रकारों को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं इस लिए पुलिस प्रशासन समय रहते पूरे मामले को गम्भीरता से लेते हुए ढाबा मालिक के विरुद्ध कानूनी कारवाई करे नहीं तो ये मनबढ़ ढाबा मालिक कोई भी घटना अंजाम दे सकते हैं।

By nit

Exit mobile version