नगर चौरासी का भव्य आयोजन आज, आप सभी ज़रुर पधारें | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, उज्जैन (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2023/11/VID-20231125-WA0025.mp4

बड़नगर में आज दिनांक 25-11-2023 शनिवार को सार्वजनिक संकट मोचन हनुमान जी मंदिर हजारीबाग रोड बड़नगर के तत्वाधान में आयोजित “नगर चौरासी” महोत्सव में सुबह 11:52 बजे से देर रात तक होने वाले भोजन प्रसादी वितरण समारोह में जहां बड़नगर के सभी धर्मों के हजारों नर-नारियों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया जायेगा।

उसी कड़ी में नगर चौरासी समिति ने निर्णय लिया है कि समिति की एक टीम चार पहिया वाहन के माध्यम से बड़नगर रेलवे स्टेशन पर दिनांक 25-11-2023 को दोपहर 1:45 बजे इंदौर जाने वाली,02:45 बजे खाटू श्यामजी जाने वाली बीकानेर ट्रेन, 04:40 बजे भीलवाड़ा जाने वाली, शाम 07:45 बजे चित्तौड़़ से आने वाली, रात 09:30 बजे जोधपुर से आने वाली, 09:40 बजे इंदौर से आने वाली कुल 6 ट्रेनों पर पहुंच कर अपने हाथों से भोजन प्रसादी के पार्सल पैक वितरित कर एक नया इतिहास रचने जा रही है।

रेल उपभोक्ता संघ बड़नगर के आप सभी साथियों से अनुरोध निवेदन है कि रेलवे स्टेशन पर प्रसाद वितरण के इस अनूठे और पुनीत कार्य में हाथ बंटा कर धर्म लाभ के भागीदार बनने का कष्ट करें।
रेल उपभोक्ता संघ बड़नगर।

By nit

Exit mobile version