अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
पिछले 25 वर्षों से दशहरा मैदान पर भास्कर ग्रूप के द्वारा आयोजित होने वाले उत्सव मेले की आयोजन समिति में दो अल्पसंख्यक सदस्यों को शामिल किये जाने पर आज भास्कर ग्रूप के चेयरमैन रमेश चंद जी अग्रवाल का पगडी पहनाकर अभिन्दन कर उनका आभार व्यक्त किया गया। मेला उत्सव समिति में वर्षों बाद मुस्लिम समाज के प्यारे मियाँ एवं आरिफ हसन को प्रतिनिधित्व दिये जाने से समाज मे हर्ष व्याप्त है। इसको लेकर समाज ने आज मेला प्रांगण मे भास्कर ग्रुप के चेयरमैन श्री रमेश जी अग्रवाल का हर्ष ध्वनि के साथ स्वागत किया और समाज की और से उनको पगडी पहनाई गयी। स्वागत के बाद चेयरमैन ने कहा कि समिति में महिला सदस्यों की भी भागीदारी होना चाहिये।
इस अवसर पर अकबर बेग मंजर भोपाली, हैदरयार अली, शुरूर अली, शाबिस्ता जकी, आसिफ जकी, सैय्यद साजिद अली, गोविंद गोयल, फिरोज सिद्दिकी, कमरूउददीन दाऊदी, आसिफ अली, राशिदा मुस्तफा आदि मौजूद थे।
