कलेक्टर एवं डीएम ने इच्छापुर के एक व्यक्ति को 1 वर्ष के लिए किया निष्कासित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं डीएम ने इच्छापुर के एक व्यक्ति को 1 वर्ष के लिए किया निष्कासित | New India Times

बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विशाल (27 साल) पिता ईश्वर वाघ, निवासी ग्राम इच्छापुर थाना शाहपुर जिला बुरहानपुर को एक वर्ष की कालावधि के लिये जिला बुरहानपुर एवं उससे लगे सीमावर्ती जिलों खण्डवा, खरगोन, हरदा, बड़वानी जिलों की राजस्व सीमा से बाहर चले जाने का निष्कासन आदेश पारित किया है।

By nit

Exit mobile version