आपके आशीर्वाद और समर्थन से प्रदेश में बनेगी कमलनाथ सरकार: सुनील उईके | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आपके आशीर्वाद और समर्थन से प्रदेश में बनेगी कमलनाथ सरकार: सुनील उईके | New India Times

कांग्रेस और कमलनाथ जी ने हमेशा प्रदेश के हर वर्ग की चिंता की है। प्रदेश में कमलनाथ सरकार आते ही जिले और प्रदेश के विकास को गति मिलेगी। प्रदेश को विकसित प्रदेश की श्रेणी में लाने के लिए हम संकल्पित है। जिले के सीमावर्ती नवेगांव क्षेत्र के सीमांत गूंगाढाना मोरछी बरेलीपार खदवाड़ी आराडोंगरी कोरपानी खुर्द आंकिया घाना उमरी और मड़काढाना गांव में जनसम्पर्क करते हुए ग्रामीणों से यह बात सुनील उइके ने कही।

उन्होंने कहा पिछली बार छल और धन के बल पर कमलनाथ जी की सरकार गिरा दी गयी थी इससे जिले और प्रदेश का विकास प्रभावित हुआ। जुन्नारदेव के ग्रामीण अंचल के विकास कार्य भी थम से गए। इस बार मतदाता चोरी की सरकार को अच्छा सबक सिखाएंगे। छिंदवाड़ा पांढुर्ना की सातों सीटों पर कांग्रेस की जीत से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की राह आसान होगी। गृहिणी, महिलाओं, किसानों सरकारी मुलाजिमों को महंगाई बेरोजगारी से मुक्ति मिलेगी। मध्यम वर्ग राहत की सांस लेगा। अपनी बात को साफ करते हुए सुनील उइके ने प्रदेश में कांग्रेस के वचन पत्र में दिए ग्यारह वचनों का जिक्र करते हुए उन्होंने अपने नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश को गावों के किसानों तक पहुंचाया। कहा कि इस बार का चुनाव आपके पास अपनी खुशहाली समृद्वि की सौगाते लेकर आया है फैसला आपको ही करना है। आपके अनमोल वोट से इस बार प्रदेश में 18 वर्षों से काबिज वोटों की खरीद फरोख्त करने वाले सौदागरों की छुट्टी होने वाली है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से भी उन्होंने कहा कि गांव गांव पहुँच कर यह बात सबको समझाए कि आचार संहिता से बहुत पहले ही हमारे नेता कमलनाथ जी ने ग्यारह वचनों के जरिए पूरे प्रदेश को खुशहाली की राह दिखा दी है। यही बात सबको समझनी होगी कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही यहाँ की आधी आबादी को नारी सम्मान योजना के तहत हर महीने पन्द्रह सौ रुपए मिलेंगे। रसोई के लिए कांग्रेस की सरकार 500 सौ रुपए में गैस सिलिंडर, बिटिया रानी के विवाह पर 1 लाख 1 हजार रूपये बैंक खातें में, बिटिया के जन्‍म से विवाह तक 2.51 लाख रूपये उपलब्ध कराएगी इतना ही नहीं किसानों को भरपूर सहायता भी मिलेगी। 5 हॉर्स पॉवर वाले पम्प उपभोक्ता किसानों को बिजली बिल नहीं लगेगा। उनके पुराने बिजली बिल माफ होंगे और उन्हें 12 घण्टे सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों के मुकदमे भी वापिस होंगे। सुनील उइके यही नहीं रुके उन्होंने ग्रामीणों के बीच ओबीसी को 27 फीसद आरक्षण देने, जातिगत जनगणना कराने और सरकारी कर्मचारियों के लिए कांग्रेस की पुरानी पेंशन योजना की लागू किए जाने का वचन भी दोहराया। ग्रामीण किसानों के बीच सुनील उइके ने कहा कि हमारे नेता कमलनाथजी ने इस बार प्रदेश की मातृशक्ति, किसानों सरकारी कर्मचारियों गृहिणियों और बिजली उपभोक्ताओं के लिए वचनबद्ध होकर उनकी खुशहाली का पूरा इंतजाम कर दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version